21 June 2020 को एक विशेष संयोग हो रहा है। यह दिन कई मायनों में विशेष होगा। वैसे तो बहुत से लोगों के लिए हर दिन विशेष होता है । लेकिन 21 June 2020 को कुछ खगोलीय और ऐतिहासिक घटनाएं घट रही है। आइये जानते हैं इस दिन के बारे में ।
खगोलीय महत्व :
21 जून को साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण की खास बात ये है कि इस सूर्य ग्रहण में रिंग ऑफ फायर के रूप में एक अदभुत नजारा देखने को मिलेगा। ये सूर्य ग्रहण 9:15 सुबह शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक समाप्त होगा। रिंग ऑफ फायर का मतलब आग का छलला। यानी चांद सूरज को पूरी तरह से कवर नहीं करेगा बल्कि सूरज पीछे से दिखाई देता रहेगा।
साल का सबसे बड़ा दिन :
21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होता है और रात सबसे छोटी  होती है। 21 जून के बाद दिन छोटे होते जाते हैं और रात बड़ी होने लगती है। इस दिन सूर्य की किरणें 13 घंटे 58 मिनट और 12 सैकंड तक धरती पर रहती है। इस दिन कुछ देर के लिए हमारी परछाईं भी लुप्त हो जाती है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस :
भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सयुंक्त राष्ट्र को सितंबर 2014 में दिए सुझाव के बाद 21 जून 2015 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ओशो का मानना था कि योग धर्म, आस्था और अंधविश्वास से परे है। योग एक विज्ञान है और स्वस्थ जीवन जीने की कला है।
फादर्स डे :
पिताओं के सम्मान में मनाया जाने वाला दिन। अनेक देशों में इसे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है तथा बाकी देशों में अन्य दिन मनाया जाता है।
Hello I am Karan Mehla. My Blog is on Social News, Unemployment, Latest News Images, Indian Festival Images, Farmer Images, career counselling.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
8500 APPRENTICES SBI BANK
State Bank of India CENTRAL RECRUITMENT & PROMOTION DEPARTMENT Total Vacancy: 8500 Starting Date for Online Registration ...
- 
इंसानियत के दुश्मन भारत में lockdown के बाद एक बार ऐसा लगने लगा था कि हम इस महामारी पर काबू पाने में कामयाब हो जाएंगे। लेकिन पिछले दो...
 - 
क्या हमें Corona के साथ जीना होगा? Corona महामारी से देश दुनियां के जो हालात अभी चल रहे हैं उसे देखकर ऐसा नहीं लग रहा की जल्दी ही हम इ...
 - 
Corona : लड़ाई से संधि तक जब भारत में Corona का आगमन हुआ था तो हम Lockdown के हथियार से लैस होकर Corona से लड़ाई लड़ने निकाल पड़े ।...
 



No comments:
Post a Comment