कोरोना की सुनामी
सारी दुनिया एक खौफ में है कि पता नहीं कल क्या होगा किसी न किसी तरह से एक दिन गुजारते है और अगले दिन का इंतजार एक खौफनाक इंतजार, ऐसी घड़ी ऐसा वक्त ज्यादातर लोगो ने पहली बार देखा है क्योंकि इससे पहले पुरे विश्व में कई महामारियां अपने बुरे परिणाम दिखा चुकी है और लाखों लोग अपनी जान इन महामारियों में गवां चुके है। आज के दौर बहुत सी महामारियों को पूरी तरह से खत्म किया जा चूका है। अपने देश भारत की बात करें तो आज भी कुछ लोग उस वक्त के गवाह है जब भारत में चेचक महामारी ने 1960 के दशक में अपना रौद्र रूप दिखाया था। हमारे बुजुर्ग बताते है कि परिवार के परिवार इस महामारी में ख़त्म हो गए थे। आज भी ये लोग उस भयावाह दृश्य को याद कर अपने सगे-सम्बन्धियों याद करते है जो इस महामारी की भेंट चढ़ गए थे।
आज चीन, इटली, ईरान, स्पेन, अमेरिका समेत दुनियां के 180 से भी ज्यादा देशों में मौत का तांडव कर चुका कोरोना वायरस भारत में भी पैर पसार चुका है। पूरी दुनिया में 16000 से भी ज्यादा लोग इसकी भेंट चढ़ चढ़ चुके है। भारत में इसके प्रकोप से बचने के लिए पुरे देश में 21 दिन का lockdown कर दिया गया है और देखा जाये तो भारत के पास इसके अलावा कोरोना से बचने का दूसरा कोई उपाय भी नहीं है। भारत को सम्भलने मौका मिला है जबकि कई देशों ने मौका मिलने के बावजूद इसको हलके में लिया और आज वो बहुत दुःख भरी और असहाय परिस्थिति से गुजर रहे है। भारत के लोगों को सरकार के प्रयास सफल बनाने के लिए और अपनी खुद की सुरक्षा के लिए उन सब दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए जो सरकार की तरफ से व् स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गए है।
The Tsunami of Corona
The whole world is in awe, don't know what will happen tomorrow, one day in some way or the other, and the next day is a dreadful wait, such a time most people have seen for the first time because before that many epidemics in the whole world Bad results have been shown and millions of people have lost their lives in these epidemics. Today, many epidemics have been completely eradicated. Talking about our country India, even today some people are witness to the time when the smallpox epidemic in India showed its form in the 1960s. Our elders tell that the families of the family had ended in this epidemic. Even today, these people remember that horrific scene and remember their relatives who had fallen victim to this epidemic.
Today, the corona virus which has orchestrated death in more than 180 countries of the world including China, Italy, Iran, Spain, America has also spread in India. More than 16000 people have visited it all over the world. To avoid its outbreak in India, a 21-day lockdown has been done in the entire country and if seen, India has no other way to avoid corona. India has got a chance to handle it, while many countries have taken it lightly despite getting a chance and today they are going through a very sad and helpless situation. The people of India should follow all the guidelines issued by the government and the health department for the government's efforts to succeed and for their own safety.


No comments:
Post a Comment